Petrol Diesel Price : शुक्रवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें ताजा रेट
File Photo


नई दिल्‍ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को तेल की कीमतें घटा दी हैं. यूपी से लेकर बिहार तक के कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है.  हालांकि, दिल्ली-मुंबई समेत चार महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे बढ़त के साथ 94.77 रुपये लीटर हो गया तो डीजल भी 8 पैसे चढ़कर 87.89 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 48 पैसे सस्‍ता होकर 94.41 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल भी 56 पैसे नीचे आकर 87.47 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 88 पैसे महंगा हुआ और 106.11 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमतें 83 पैसे चढ़कर 92.32 रुपये लीटर हो गई है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तगड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव सवा डॉलर से ज्‍यादा की बढ़त के साथ 65.85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 61.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 106.11 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price : शुक्रवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol Diesel Price : शुक्रवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें ताजा रेट

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol Diesel Price : शुक्रवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें ताजा रेट

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......