Google पर लीक हुई ChatGPT से लोगों की बातचीत, यूजर्स परेशान
सांकेतिक तस्वीर


ChatGPT यूजर्स की प्राइवेट चैट्स गूगल सर्च में दिख रही हैं. लाखों लोगों ने जो बातें ChatGPT से की थी, वो सब गूगल पर दिख रही हैं. गूगल पर ये इंडेक्सिंग उन चैट्स की हो रही है, जो किसी से शेयर की गई थी. ChatGPT की कोई भी बातचीत गूगल पर खोजी जा सकती है.

इसके लिए आपको site: chatgpt.com/share के साथ उस टर्म को सर्च करना होगा. यानी आप इस कोड के साथ अगर मेंटल हेल्थ या कोई और कन्वर्सेशन टर्म सर्च करेंगे, तो आपको उससे जुड़ी चैट्स दिखने लगेंगी. हालांकि, ये कन्वर्सेशन सिंपल हैं और पर्सनल डिटेल्स कम हैं.

गूगल पर मिल रही लोगों की कन्वर्सेशन
लोगों ने ChatGPT पर मेंटल हेल्थ, सेक्स लाइफ, कैरियर एडवाइस, एडिक्शन, फिजिकल एब्यूज और दूसरे टॉपिक को लेकर बातचीत की है. इन सभी टॉपिक से जुड़ी कन्वर्सेशन आपको गूगल सर्च पर मिल जाएंगी. हालांकि, ChatGPT ने इन चैट्स को जानबूझकर लीक नहीं किया है.

ये सब कुछ हो रहा है एक फीचर की वजह से. दरअसल, जो लोग ChatGPT कन्वर्सेशन को शेयर करते हैं, उनकी चैट्स ही गूगल पर लिस्ट हो रही हैं. इस फीचर का इस्तेमाल करने की वजह से कन्वर्सेशन का लिंक जनरेट होता है, जिसे आप फेसबुक, इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं.

एक फीचर की वजह से हो रहा ऐसा
ये फीचर लोगों को उस कन्वर्सेशन को कंटीन्यू करने का विकल्प देता है. यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि अगर आप उस कन्वर्सेशन को डिलीट कर देते हैं, तो भी कैशे पेज पर डिटेल्स उपलब्ध रहेंगी. ज्यादातर लीक हुई कन्वर्सेशन में से किसी में व्यक्तिगत जानकारी नहीं है. हालांकि, अगर किसी ने बातचीत में नाम का इस्तेमाल किया है, तो वो भी गूगल पर मिल सकता है.

OpenAI के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने इस फीचर को रिमूव कर दिया है. उन्होंने बताया कि ये एक एक्सपेरिमेंट था. अगर आप भी ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो इस पर इनकॉग्निटो मोड भी मिलता है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. साथ ही आप किसी बातचीत को शेयर करने के लिए लिंक जनरेट ना करके कॉपी पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Google पर लीक हुई ChatGPT से लोगों की बातचीत, यूजर्स परेशान

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Google पर लीक हुई ChatGPT से लोगों की बातचीत, यूजर्स परेशान

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Google पर लीक हुई ChatGPT से लोगों की बातचीत, यूजर्स परेशान

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......