Petrol-Diesel Price : घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल दाम! पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी


नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि एक साल बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस साल कटौती हो सकती है. पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं  तो पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं. गौरतलब है कि 14 मार्च को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी. उससे पहले, 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिससे पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 16 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली थी.

हरदीप पुरी ने कहा, “आज मैं पूरी गंभीरता से कह सकता हूं कि अगर लोग पूछते हैं कि ईंधन की कीमतें कब और कम होंगी, तो मेरा जवाब होगा कि अगर यह प्रवृत्ति (कम कच्चे तेल की कीमतें) जारी रहती है, तो कीमतों में कटौती की उचित संभावना है.”

कम हो गया है कच्‍चे तेल का भाव
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, धन की कीमतों में कटौती की उम्मीदें सितंबर 2023 से बनी हुई हैं, जब वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं. हालांकि, बीच-बीच में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन ज्यादातर समय यह 70-75 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में बनी रही.

प्राइवेट कंपनियां दे रहीं छूट, सरकारी कंपनियां पीछे
दिलचस्प बात यह है कि जहां सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया, वहीं निजी कंपनियां 3 रुपये प्रति लीटर तक की छूट देकर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं. अब देखना यह होगा कि सरकार कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला लेती है या फिर लोगों को सस्ते ईंधन का इंतजार और लंबा करना पड़ेगा.

एलपीजी पर घाटे की भरपाई कर रही सरकार
पुरी ने यह भी बताया कि सरकार उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दे रही है, जिससे सरकारी तेल कंपनियों को घाटे की भरपाई करने में मुश्किल हो रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price : घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल दाम! पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol-Diesel Price : घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल दाम! पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol-Diesel Price : घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल दाम! पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......