Petrol-Diesel Prices Monday : ट्रंप के शपथ से पहले क्रूड हुआ महंगा, सरकारी कंपनियों ने कीमतों में किया बदलाव
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली :  राष्ट्रपति चुनाव में प्रचंड जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की सत्ता पर फिर से बैठने जा रहे हैं. वे आज यूएस प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ लेंगे. ट्रंप के आने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होकर कारोबार कर रही हैं. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह यूपी, बिहार सहित देश के सभी राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव कर दिया है. इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में प्राइस घट-बढ़ गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

अपडेटे प्राइस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम 0.48 पैसे महंगा हो गया है. वहीं, झारखंड में पेट्रोल 0.13 पैसे, एमपी और ओडिशा में में 0.16 पैसे महंगा है. इसके अलावा, केरल में पेट्रोल 0.43 पैस सस्ता, गुजरात में 0.20 पैसे और असम में 0.22 पैसे सस्ता हुआ है. आइये आपको बताते हैं अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.57 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.73 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Prices Monday : ट्रंप के शपथ से पहले क्रूड हुआ महंगा, सरकारी कंपनियों ने कीमतों में किया बदलाव

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol-Diesel Prices Monday : ट्रंप के शपथ से पहले क्रूड हुआ महंगा, सरकारी कंपनियों ने कीमतों में किया बदलाव

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......