इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क हुआ डाउन, टिकट बुकिंग समेत कई सेवाएं बाधित
File Photo


नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो (Indigo) के यात्री शनिवार को एयरपोर्ट पर चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं. इसकी वजह इंडिगो की नेटवर्क-वाइड सिस्टम में आई खराबी है, जिसके चलते एयरलाइन की सेवाएं बाधित हो गई हैं. 

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, “हम वर्तमान में अपने नेटवर्क पर अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहे हैं. इस कारण से यात्रियों को चेक-इन और एयरपोर्ट पर लंबी कतारों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.”

एयरलाइन ने एक्स पर किया पोस्ट
एयरलाइन ने यह भी कहा, “हमारी एयरपोर्ट टीम पूरी तरह से यात्रियों की सहायता के लिए तत्पर है और हम यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. भरोसा रखें, हम जल्द से जल्द स्थिरता और सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. असुविधा के लिए हमें खेद है और आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं.”

इस घोषणा से यह स्पष्ट है कि एयरलाइन ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, लेकिन यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क हुआ डाउन, टिकट बुकिंग समेत कई सेवाएं बाधित

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क हुआ डाउन, टिकट बुकिंग समेत कई सेवाएं बाधित

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क हुआ डाउन, टिकट बुकिंग समेत कई सेवाएं बाधित

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......