अभी खरीद लें इलेक्ट्रिक बाइक, नहीं तो दो महीने बाद बढ़ जाएंगे दाम
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्‍ली : अगर इलेक्‍ट्रिक कार व बाइक सहित इस कैटेगिरी में अन्‍य वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्‍दी से अपना मन बना लीजिए. जरा सी देरी आपको लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा सकती है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्‍सिडी की मियाद को दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. इन दो महीने के अंदर आप अपना वाहन खरीद लेते हैं तो इसका फायदा आपको भी मिल सकता है.

मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक परिवहन प्रोत्साहन योजना (EMPS) को दो महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा शुक्रवार को की. इतना ही नहीं सब्सिडी के लिए कुल खर्च को भी बढ़ाकर अब 778 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस योजना को इस साल मार्च में भारी उद्योग मंत्रालय ने शुरू किया था. इसका उद्देश्य पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. एक रिपोर्ट के अनुसार पांच हजार किलोवाट के दो पहिया वाहन पर दिल्‍ली सरकार 30 हजार और केंद्र सरकार 10 हजार की सब्सिडी देती है.

दो महीने सब्सिडी की मियाद बढ़ी…
ईएमपीएस योजना मूल रूप से एक अप्रैल, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक चलने वाली थी, जिसका कुल खर्च तब 500 करोड़ रुपये तय किया गया था. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘इस योजना को दो महीने यानी 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा योजना का खर्च भी बढ़ाकर 778 करोड़ रुपये कर दिया गया है.’ इस योजना का उद्देश्य सरकार की ग्रीन एनर्जी की पहल को आगे बढ़ाना और देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैनेफेक्‍चरिंग सिस्‍टम के विकास को बढ़ावा देना है.

इस योजना के तहत ईवी श्रेणियों में पंजीकृत ई-रिक्शा एवं ई-कार्ट सहित इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन शामिल हैं. आम लोगों के लिए किफायती और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्प मुहैया कराने पर जोर देने के साथ यह योजना मुख्य रूप से उन ई-दोपहिया और ई-तिपहिया पर लागू होगी जो व्‍यापार के उद्देश्य के लिए पंजीकृत हैं. इसके अलावा निजी या कॉरपोरेट स्वामित्व वाले पंजीकृत ई-दोपहिया भी योजना के तहत पात्र होंगे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

अभी खरीद लें इलेक्ट्रिक बाइक, नहीं तो दो महीने बाद बढ़ जाएंगे दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

अभी खरीद लें इलेक्ट्रिक बाइक, नहीं तो दो महीने बाद बढ़ जाएंगे दाम

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

अभी खरीद लें इलेक्ट्रिक बाइक, नहीं तो दो महीने बाद बढ़ जाएंगे दाम

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......