चंद्रबाबू नायडू ने के पीएम मोदी को समर्थन देते ही शेयर बाजार में आई तेजी
नरेंद्र मोदी और चंद्रबाबू नायडू


नई दिल्ली : टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA गठबंधन नेताओं की बैठक में आज नरेंद्र मोदी को खुला समर्थन दिया. नायडू समेत एनडीए की ओर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन करते ही शेयर बाजार  में तूफानी तेजी आ गई. सेंसेक्‍स 1440 अंक से ज्‍यादा चढ़कर 76504 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 400 अंक चढ़कर 23,230 लेवल पर पहुंच गया. 

बैंक निफ्टी 1 फीसदी या 500 से ज्‍यादा अंक चढ़कर 49800 पर कारोबार कर रहा था. टीडीपी मुखिया के समर्थन और नीतीश कुमार के समर्थन करने और सांसद दल का नेता नरेंद्र मोदी के चुने जाने के बाद शेयर बाजार का सेंटीमेंट बदला और मार्केट तेजी से भागने लगा. शेयर बाजार में तूफानी तेजी के कारण कुछ शेयर 15 फीसदी तक चढ़ गए. 

वहीं बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से सभी शेयर शानदार तेजी पर दिखाई दिए. विप्रो में सबसे ज्‍यादा तेजी देखी गई, जो करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया. इसके बाद इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टाटा स्‍टील और अन्‍य शेयर रहे. सबसे कम तेजी मारुति सुजुकी के शेयरों में हुआ. 

NSE पर आज 2,605 शेयरों में से 2,089 उछाल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 427 शेयर गिरावट पर थे. वहीं 89 स्‍टॉक में कोई बदलाव नहीं देखा गया. 102 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि सिर्फ 18 शेयर 52 सप्‍ताह के लो लेवल पर कारोबार कर रहे हैं. 

इन शेयरों में शानदार तेजी 
IIFL Finance आज 15 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 477 रुपये पर था. इसके बाद अमारा राजा एनर्जी के शेयर में 11.15 फीसदी की तेजी आई. प्रेज इंडस्‍ट्रीज के शेयर 8 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गया. वहीं पेटीएम के शेयर 10 फीसदी, वोडाफोन आइडिया 4.33 फीसदी, आईआरसीटीसी, एचएएल और अडानी के शेयरों में शानदार तेजी रही. 

नायडू के स्‍टॉक में भी गजब तेजी! 
नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के ऐलान के बाद नायडू से जुड़ी कंपनियों के दोनों स्‍टॉक में शानदार तेजी रही. हेरिटेज फूड्स के शेयर आज 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 661.25 रुपये पर पहुंच गया. वहीं अमारा राजा एनर्जी के शेयर में 11.15 फीसदी की तेजी आई और यह 1424 रुपये पर था. 

देश के इकोनॉमी की रफ्तार ऐसे ही बढ़ेगी : नायडू 
Chandra Babu Naidu ने संबोधित करते हुए एनडीए के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए दावा किया कि पिछले 10 साल में भारत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और Indian Economy दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनकर उभरा है. नायडू ने आगे कहा कि देश की इकोनॉमी की ये तेज रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इस बार तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

चंद्रबाबू नायडू ने के पीएम मोदी को समर्थन देते ही शेयर बाजार में आई तेजी

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

चंद्रबाबू नायडू ने के पीएम मोदी को समर्थन देते ही शेयर बाजार में आई तेजी

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

चंद्रबाबू नायडू ने के पीएम मोदी को समर्थन देते ही शेयर बाजार में आई तेजी

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......