Petrol-Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, चेक करें नई कीमत
File Photo


नई दिल्ली : सोमवार, 13 मई 2024 के लिए देश की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट  कर दिए हैं. तजा जानकारी के मुताबिक, आज भी देश भर के अलग-अलग शहरों में फ्यूल की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल पुरानी कीमत पर ही खरीद सकेंगे. बता दें, सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों को अपडेट करती है.

आपको बता दें कि देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं. यही वजह है कि पेट्रोल- डीजल की कीमतों को रोजाना रिवाइज किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव तो हो रहा है लेकिन कुछ दिनों से देश में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं 13 मई को आपके शहर में पेट्रोल डीजल किस रेट पर बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम 

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा:पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम:पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु:पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़:पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद:पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, चेक करें नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol-Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, चेक करें नई कीमत

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol-Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, चेक करें नई कीमत

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......