Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, चेक करें ताजा कीमत
File Photo


नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट तय किए जाते हैं. वर्तमान में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले 14 मार्च 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की गिरावट की गई थी. चलिए, जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत

नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, चेक करें ताजा कीमत

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, चेक करें ताजा कीमत

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......