Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, आज नहीं बढ़े दाम, चेक करें रेट टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उथल-पुथल जारी है. हालांकि, इसका भारत में असर देखें को नहीं मिल रहा है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिरी बार बड़ा संशोधन 14 मार्च को किया गया था और उसके बाद से इसमें संशोधन नहीं हुआ है.आज 24 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल को भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. आइये जानते हैं महानगरों में क्या हैं ईंधन के नए दाम.देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेटदिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटरबेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटरलखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटरनोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटरगुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटरचंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटरपटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर14 मार्च को कम हुए थे दामबता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की थी. 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती का ऐलान किया गया था. हालांकि, ये राहत बहुत बड़ी नहीं है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......