Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, देखें आज का ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : देश में पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी सोमवार 8 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिली है. कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल से 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है.

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. देश में सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं. आइये जानते हैं अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

यूपी के प्रमुख जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम
लखनऊ: पेट्रोल 94.53 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
अलीगढ़: पेट्रोल 95.02 रुपये और डीजल 88.15 रुपये प्रति लीटर
प्रयागराज: पेट्रोल 95.13 रुपये और डीजल 88.31 रुपये प्रति लीटर
मथुरा: पेट्रोल 94.55 रुपये और डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर
वाराणसी: पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 88.00 रुपये प्रति लीटर
आगरा: पेट्रोल 94.42 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर
मेरठ: पेट्रोल 94.36 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर
गोरखपुर: पेट्रोल 94.84 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 88.08 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, देखें आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, देखें आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, देखें आज का ताजा रेट

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......