Petrol Diesel Prices : रविवार को देखें कहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड 83.17 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 86.97 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.महाराष्ट्र में पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 63 पैसे महंगा हो गया है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 महंगा हो गया है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 17 और डीजल 16 पैसे सस्ता हो गया है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है. पश्चिम बंगाल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे सस्ता हो गया है.चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में कितने बदले दाम– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......