Petrol Diesel Prices Today : बिहार से लेकर झारखंड तक गिरे पेट्रोल के दाम, यहां बढ़ी कीमतें, चेक करें ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड 81.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ. हालांकि, इस गिरावट का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 0.80 पैसे तक की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, असम, बिहार, गुजरात, झारखंड और केरल समेत कुछ स्टेट्स में ईंधन के दाम घटे हैं. आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं भाव?

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices Today : बिहार से लेकर झारखंड तक गिरे पेट्रोल के दाम, यहां बढ़ी कीमतें, चेक करें ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices Today : बिहार से लेकर झारखंड तक गिरे पेट्रोल के दाम, यहां बढ़ी कीमतें, चेक करें ताजा रेट

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......