Petrol Diesel Prices Today : आजमगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बिहार में घटे दाम
File Photo


नई दिल्‍ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चा तेल एक बार फिर गिरा है और 83 डॉलर से नीचे चल रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 82.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज टूटकर 78.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज सुबह यूपी के आजमगढ़ जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्‍यादा बढ़े हैं. हालांकि, राजधानी लखनऊ में तेल सस्‍ता हुआ जबकि बिहार में भी आज तेल के दाम गिरे हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आजमगढ़ जिले में आज पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 97.73 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 89 पैसे चढ़ा और 91.08 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 2 पैसे सस्‍ता होकर 96.57 रुपये लीटर तो डीजल 2 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 21 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.59 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 20 पैसे गिरावट के साथ 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में नए भाव जारी
– आजमगढ़ में पेट्रोल 97.73 रुपये और डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices Today : आजमगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बिहार में घटे दाम

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices Today : आजमगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बिहार में घटे दाम

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......