Petrol Diesel Prices  : राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! चेक करें ताजा कीमत
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर चढ़कर 78.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. इस बीच पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आज राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक दोनों ईंधनों में इजाफा देखने को मिला है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ और 96.89 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 17 पैसे तेजी के साथ 89.76 रुपये लीटर हो गया है. राजस्‍थान के अजमेर शहर में आज पेट्रोल 17 पैसे चढ़कर 108.28 रुपये लीटर तो डीजल 17 पैसे बढ़त के साथ 93.55 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में भी पेट्रोल महंगा हुआ और 26 पैसे की तेजी के साथ 97.55 रुपये लीटर तो डीजल 35 पैसे चढ़कर 92.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– अजमेर में पेट्रोल 108.28 रुपये और डीजल 93.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पिथौरागढ़ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices  : राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! चेक करें ताजा कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol Diesel Prices  : राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! चेक करें ताजा कीमत

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol Diesel Prices  : राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! चेक करें ताजा कीमत

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......