Petrol Diesel Prices Today : यूपी के इस राज्य में पेट्रोल हुआ महंगा, पटना में हुआ सस्ता
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के साथ ही मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.40 डॉलर चढ़कर 77.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज नोएडा में उछाल दिख रहा तो बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तेल सस्ता हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 41 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.47 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपये के भाव बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 1075.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices Today : यूपी के इस राज्य में पेट्रोल हुआ महंगा, पटना में हुआ सस्ता

घरों-तिजोरियों में कैद 3.8 ट्रिलियन डॉलर का सोना, सरकार का रीसाइक्लिंग से आयात बिल घटाने का मास्टरप्लान..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जनता से सालभर सोना नहीं खरीदने की अपील करके सभी को ......