LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा, 14 रुपये तक बढ़े दाम टैग:#LPGCylinderPriceHike, #Businessnews, #LPGCylinderPriceToday, #LPGNews, #LPGPrice, #एलपीजीसिलेंडरFile Photoनई दिल्ली : फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये तक महंगा हो गया है. बढ़ी कीमतें 1 फरवरी से लागू हो जाएंगी.बता दें कि गुरुवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की वृद्धि हुई जिसके बाद अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,755.5 रुपये से 1,769.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. हालांकि, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.कीमतें बढ़ने का क्या होगा असरकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से होटल का खाना महंगा हो सकता है. रेस्टोरेंट में जाने पर पहले से ज्यादा बिल चुकाना होगा. हालांकि, घर के किचन के बजट पर इसका कोई असर नहीं होगा. होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफे के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने के लिए फिर से प्राइस एडजेस्टमेंट करना पड़ सकता है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......