डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्यालटैग:#डिजिटल, #फ्रॉड, #हाल, #सरकार, #70लाख, #मोबाइल, फाइल फोटो डिजिटल फ्रॉड को लेकर हाल ही में सरकार ने 70 लाख मोबाइल नंबर सस्पेंड कर दिए हैं। जनवरी में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से जुड़े फ्रॉड को लेकर मीटिंग होने जा रही है। इसी कड़ी में आधार कार्ड होल्डर को आधार से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।ध्यान रखें, UIDAI के किसी भी अधिकारी द्वारा आपको आधार से जुड़े ओटीपी के लिए नहीं पूछा जाता है। इसलिए आधार कार्ड होल्डर को सलाह दी जाती है कि वे अपने ओटीपी और आधार मोबाइल ऐप पासरवर्ड को किसी के साथ शेयर न करें।आपका आधार कार्ड नंबर आपकी पहचान से जुड़ा होता है। भूलकर भी आधार कार्ड नंबर को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें।आधार कार्ड को प्रिंट करवाने के बजाय डिजिटल कॉपी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी साइबर कैफे से आधार कार्ड प्रिंट करवा रहे हैं तो इसकी कॉपी डिलीट जरूर करवाएं।आधार को ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं तो UIDAI की ऑथराइज्ड वेबसाइट (https://uidai.gov.in/en/my-aadhaar/update-aadhaar.html) पर ही विजिट करें। किसी भी दूसरी वेबसाइट पर किसी भी तरह की सर्विस लेने से बचें।आधार बेस्ड ट्रांजेक्शन को नजरअंदाज करना चाहते हैं तो UIDAI में अपने बायोमैट्रिक्स को लॉक करने की सलाह दी जाती है।आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी के लिए हिस्ट्री को ट्रैक कर सकते हैं। UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने यूनिक आईडेन्टिफिकेशन कोड के इस्तेमाल की पूरी डिटेल पा सकते हैं।आधार कार्ड को आडेंटिटी प्रूफ की तरह जमा कर रहे हैं तो इसके ऊपर आधार शेयर करने का कारण जरूर मेंशन करें। बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर इसका जिक्र करें कि यह XYZ में बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए दे रहे हैं।
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......