Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है. हालांकि, क्रूड के दाम में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हल्की गिरावट देखने को मिली. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 88.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार को स्थिर बनी हैं. 

महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत कल की तरह ₹106.98 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं. वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत देश के 4 महानगरों और बड़े शहरों में भी अमूमन ईंधन की कीमतें अपरिवर्तित रहीं.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......