Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, चेक करें ताजा कीमत
File Photo


नई दिल्ली :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ने का सिलसिला जारी है.  डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में आज 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 90.73 डॉलर पर है. वहीं,  ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में आज 0.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 94.17 डॉलर प्रति बैरल पर है. देश में आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई है.

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– चंडीगढ़ में 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– अजमेर में पेट्रोल 108.07 रुपये, डीजल 93.35 रुपये लीटर बिक रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.39 डॉलर यानी 0.42 फीसदी की उछाल के साथ 92.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.38 डॉलर यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 88.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है।

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, चेक करें ताजा कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, चेक करें ताजा कीमत

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, चेक करें ताजा कीमत

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......