Petrol Diesel Prices Today : बिहार-राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट,लेकिन यहां बदल गए रेट टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceसांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को हल्की गिरावट जारी है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.05 डॉलर गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. आज देश के सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल- लेटेस्ट कीमत अपडेट कर दी हैं. जिसके बाद बाद कई शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें बदल गई हैं. तेल कंपनियों की ओर से सुबह-सुबह जारी की गई कीमतों के अनुसार बिहार में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल के दाम 44 पैसे प्रति लीटर की कमी देखी गई है. राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 48 पैसे और डीजल की 43 पैसे प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है. पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली है. वहीं गोवा में पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसी तरह गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 49 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल 21 पैसे महंगा हो गया है.चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में कितने बदले दाम– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ईरान की जंग का असर! पाकिस्तान में गैस 3500 रुपये, 160 रुपये किलो मिल रहा आटा, जनता परेशान ..अमेरिका और ईरान की जंग ने दुनिया के लिए एनर्जी संकट पैदा की है, लेकिन पाकिस्तान में ......
Oracle ने 12000 कर्मचारियों को निकाला, ईमेल भेजकर कहा गया आज आपका लास्ट वर्किंग डे है..ओरेकल (Oracle) ने वैश्विक स्तर पर लगभग 30, 000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के ......
भारत खुद खरीदता है, फिर दूसरे देशों को कैसे भेज रहा तेल? समझिए पूरा गणित ..मिडिल ईस्ट में जंग के बाद भारत में एलपीजी का संकट देखने को मिल रहा है. कई ......