Petrol-Diesel Price Today : बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने अपने यहां का ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार- चढ़ाव जारी है. इसका असर घरेलू बाजार की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पड़ रहा है. आज नई कीमतें जारी होने के बाद पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर बने है. प्रमुख महानगरों में दोनों ईंधनों की कीमतें सामान्य बनी है. 

इसके अलावा राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होती हैं. इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स, कमीशन और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है. इसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों का निर्धारण किया जाता है.

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम
दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल 108.66 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price Today : बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने अपने यहां का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol-Diesel Price Today : बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने अपने यहां का ताजा रेट

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......