मुकेश अंबानी को आगे सीएमडी बनाने के लिए आरआईएल शेयरधारकों से मांगी मंजूरी
मुकेश अंबानी चेयरमैन और सीएमडी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड


नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) मुकेश अंबानी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यकाल पांच साल के लिए आगे बढ़ाना चाहती है।अभी मुकेश अंबानी 66 वर्ष के हैं और नए कार्यकाल में वे 70 साल की उम्र पार कर जाएंगे। ऐसे में आगे नियुक्ति के लिए उन्हें शेयरधारकों के विशेष प्रस्ताव की जरूरत है।

कंपनी ने रविवार को जारी बयान में बताया कि विशेष प्रस्ताव में रिलायंस ने मुकेश अंबानी को अप्रैल, 2029 तक कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। मुकेश अंबानी रिलायंस के निदेशक मंडल में वर्ष 1977 से हैं। वे जुलाई, 2002 में अपने पिता और समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद कंपनी के चेयरमैन बन गए थे।

शेयरधारकों को भेजे प्रस्ताव के मुताबिक रिलायंस के निदेशक मंडल ने 21 जुलाई, 2023 को मुकेश अंबानी को प्रबंध निदेशक के तौर पर आगे पांच साल के लिए नियुक्ति करने को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि अंबानी के अनुरोध पर बोर्ड ने सिफारिश की है कि 19 अप्रैल, 2024 से लेकर 18 अप्रैल, 2029 तक प्रस्तावित अवधि के लिए उन्हें कोई वेतन या लाभ-आधारित कमीशन का भुगतान नहीं किया जाएगा। मुकेश अंबानी को वित्त वर्ष 2020-21 से लगातार तीन वर्षों तक कोई वेतन और लाभ-आधारित कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

मुकेश अंबानी को आगे सीएमडी बनाने के लिए आरआईएल शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

मुकेश अंबानी को आगे सीएमडी बनाने के लिए आरआईएल शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

मुकेश अंबानी को आगे सीएमडी बनाने के लिए आरआईएल शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......