जानें - OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने हो रहा हैं लॉन्च
फाइल फोटो


इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro पेश करने जा रही है। यूजर्स लंबे समय से वनप्लस के इस डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि वनप्लस का नया स्मार्टफोन कंपनी की Ace 2 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले वनप्लस इस सीरीज में Ace 2 और Ace 2V को पेश कर चुकी है।

OnePlus Ace 2 Pro कब हो रहा है लॉन्च

OnePlus Ace 2 Pro को लेकर मार्केट में लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, यूजर्स का इंतजार खत्म करते हुए वनप्लस ने अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारियां दी हैं। कंपनी OnePlus Ace 2 Pro को चीन में इसी महीने यानी अगस्त में ही पेश करने जा रही है।

वनप्लस का नया स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 फ्लेगशिप चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। बता दें कि वनप्लस के नए स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी से सर्टिफाइड कर दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस Geekbench database पर भी देखा गया है।

इन खूबियों के साथ आ सकता है OnePlus Ace 2 Pro

OnePlus Ace 2 Pro की खूबियों की बात करें तो माना जा रहा है कि नया डिवाइस 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। डिस्प्ले को 1.5K स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। कैमरा फीचर्स को लेकर माना जा रहा है कंपनी OnePlus Ace 2 Pro को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है।
फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 48MP अल्ट्रावाइड और 32MP टेलिफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 32MP कैमरा मिल सकता है। OnePlus Ace 2 Pro में 5500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।


अधिक बिज़नेस की खबरें

 जानें - OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने हो रहा हैं लॉन्च

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

 जानें - OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने हो रहा हैं लॉन्च

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......