Petrol Diesel Price Today  : यूपी-हरियाणा तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है. डब्लूटीआई क्रूड 0.08 डॉलर बढ़कर 78.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड खबर लिखे जाने तक बगैर किसी बदलाव के 82.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. जिसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है. गौरतलब है जून 2017 से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर 15 दिन में बदलती थी.

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट होने के बाद गुजरात में आज पेट्रोल और डीजल 56 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. हरियाणा में पेट्रोल 24 और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ है. इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी और राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 50 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यहां डीजल भी 41 पैसे उछला है.

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price Today  : यूपी-हरियाणा तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Price Today  : यूपी-हरियाणा तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......