पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा : पीएनबी मेटावर्स
पंजाब नैशनल बैंक


नई दिल्ली : पंजाब नैशनल बैंक, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने Kiya.ai (इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) द्वारा संचालित पीएनबी मेटावर्स की शुरूआत की है। यह बैंक की एक वर्चुअल शाखा है जहां इसके वर्तमान व नए ग्राहकों को अनूठा बैंकिंग अनुभव मिलेगा जो अब बैंक की विभिन्न सेवाओं व उत्पादों जैसे बैंक डिपाजिट, रिटेल/एमएसएमई ऋण, डिजिटल उत्पाद, महिला/वरिष्ठ नागरिकों के उत्पाद, डू इट योरसेल्फ और सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

पीएनबी ने बैंक की मेटावर्स शाखा को इस तरह विकसित किया है जहां इसके प्रतिष्ठित ग्राहकों को घर या कार्यालय में आराम से अपने मोबाइल फोन अथवा लैपटाप के जरिए इसके वर्चुअल वातावरण तक खास पहुंच मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त यह ग्राहकों को डिजिटल अवतारों के जरिए परंपरागत बैंकिंग गतिविधियों के संचालन में तल्लीन कर देने वाला 3डी अनुभव प्रदान करेगी।

श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंटरनेट के इस नए फेज में जो साइट्स और एप्स के पृथक संग्रह से एक सुदृढ़ 3डी वातावरण में विकसित हुआ  है, वहां काम करते हुए सोशल प्लेटफार्म पर जाना उतना ही आसान है जैसे कि कार्यालय से गली की दूसरी तरफ के मूवी थियेटर में जाना।

उन्होंने कहा, “ आज हमें अपने जेनरेशन जेड ग्राहकों के लिए उन्नत डिजिटल अनुभव को पेश करते हुए गर्व हो रहा है। हमें यकीन है कि अपने तकनीकी सहभागियों Kiya.ai (इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) के साथ हम अपने ग्राहकों की वर्चुअली मदद कर सकेंगे और उन्हें वह सब सूचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे जो किसी भी शाखा में मिलती है। इस तकनीक से हम कस्टमर के एंगेजमेंट को बढ़ाने, ग्राहकों के अधिग्रहण की प्रक्रिया में सुधार और उन्हें उच्च स्तरीय व्यक्तिगत ग्राहक अनुभव देने की आशा करते हैं।”


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा : पीएनबी मेटावर्स

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा : पीएनबी मेटावर्स

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा : पीएनबी मेटावर्स

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......