पढ़े - हफ्तेभर में दो गुना हुआ टमाटर के दाम
फाइल फोटो


देश में टमाटर के कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस कराण आम आदमी के लिए घरों में सब्जी बनाने के लिए उपयोग होने वाला टमाटर खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। कई शहरों में टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिसके कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।

देशभर में टमाटर के दाम

देश के लगभग सभी शहरों में टमाटर की कीमतों में इजाफा हो गया है। टमाटर दिल्ली में 100 से 140 रुपये किलो, जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में 160 रुपये प्रतिकिलो तक, गाजियाबाद में 150 रुपये प्रतिकिलो तक और कानपुर में 100 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहे हैं।

क्या है टमाटर के दाम बढ़ने की वजह

देशभर में खासकर दिल्ली एनसीआर में इन दिनों प्रतिदिन बारिश हो रही है। इससे आसपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ देश की बड़ी टमाटर मंडियों जैसे बेंगलुरु और नासिक से टमाटर दिल्ली नहीं आ पाया है, जिसके कारण दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देश में टमाटर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में थोक व्यापारी शिवकेश मौर्य ने कहा है कि इस बार दिल्ली एनसीआर में मानसून की बारिश लगभग 15 दिन पहले शुरू हो गई है, जिसके चलते दिल्ली और उसके के इलाकों में टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है और इसके अलावा देश के दक्षिण राज्यों से टमाटार की पैदावार मंडियों में पहुंच नहीं पाई है।

अधिक बिज़नेस की खबरें

पढ़े - हफ्तेभर में दो गुना हुआ टमाटर के दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

पढ़े - हफ्तेभर में दो गुना हुआ टमाटर के दाम

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

पढ़े - हफ्तेभर में दो गुना हुआ टमाटर के दाम

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......