Petrol Diesel Prices : महाराष्ट्र से लेकर नोएडा तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के नए दाम, इन शहरों में भी बदल गई आज नई कीमतें
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को स्थिर हैं. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.49 डॉलर गिरकर 71.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.04 डॉलर बढ़कर 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई है. जिसके बाद कुछ शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें बदल गई हैं. आइये जानते आज कहां पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है और कहां सस्ता.

तेल विपणन कंपनियों की ओर से आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.21 रुपये महंगा होकर 107.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल के दाम 1.17 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ यह 93.66 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल में मामूली इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह राजस्थान में पेट्रोल 81 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये और डीजल 73 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पंजाब में भी पेट्रोल 27 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है.

चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत 
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी बदल गए रेट 
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : महाराष्ट्र से लेकर नोएडा तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के नए दाम, इन शहरों में भी बदल गई आज नई कीमतें

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol Diesel Prices : महाराष्ट्र से लेकर नोएडा तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के नए दाम, इन शहरों में भी बदल गई आज नई कीमतें

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol Diesel Prices : महाराष्ट्र से लेकर नोएडा तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के नए दाम, इन शहरों में भी बदल गई आज नई कीमतें

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......