मारुति सुजुकी ने सिर्फ 25 हजार रुपये में शुरू की इस नई कार की बुकिंग
इनविक्टो कार


नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी प्रीमियम यूटिलिटी कार इनविक्टो की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग 25 हजार रुपये के भुगतान के साथ कराई जा सकती है।

एमएसआई ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नई इनविक्टो एमपीवी 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस कार की बुकिंग 25 हजार रुपये के भुगतान के साथ मारुति की वेबसाइट या कंपनी के प्रीमियम रिटेल आउटलेट ‘नेक्सा शोरूम’ के जरिए कराई जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस गाड़ी की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने जारी बयान में कहा कि थ्री-रो एसयूवी/एमपीवी खंड का बाजार पिछले वित्त वर्ष में 2.58 लाख इकाइयों का था। इसमें 20 लाख रुपये से महंगी गाड़ियों की बिक्री 1.2-1.25 लाख इकाई रही थी। दरअसल एमएसआई 20 लाख रुपये से महंगे वाहनों की श्रेणी में पैर जमाने की कोशिश कर रही है, जबकि 20 लाख रुपये तक की श्रेणी में उसका वर्चस्व है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

मारुति सुजुकी ने सिर्फ 25 हजार रुपये में शुरू की इस नई कार की बुकिंग

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

मारुति सुजुकी ने सिर्फ 25 हजार रुपये में शुरू की इस नई कार की बुकिंग

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

मारुति सुजुकी ने सिर्फ 25 हजार रुपये में शुरू की इस नई कार की बुकिंग

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......