Petrol Diesel Prices : सोमवार को पेट्रोल -डीजल की कीमतें स्थिर , नोएडा-पटना में मामूली बढ़ोत्तरी
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.29 डॉलर गिरकर 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जिसके बाद ज्यादातर राज्यों में  दोनों ईधनों की कीमतें स्थिर हैं.  

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : सोमवार को पेट्रोल -डीजल की कीमतें स्थिर , नोएडा-पटना में मामूली बढ़ोत्तरी

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices : सोमवार को पेट्रोल -डीजल की कीमतें स्थिर , नोएडा-पटना में मामूली बढ़ोत्तरी

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......