Petrol Diesel Prices : कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें
FilePhoto


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. ब्रेंट क्रूड 1 डॉलर से ज्‍यादा टूटकर 74.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी ग्‍लोबल मार्केट में 1 डॉलर से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 70.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.   देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है.  जिसके बाद नोएडा में तेल सस्‍ता हुआ है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में तेल के दाम बढ़ गए हैं.

आज नई कीमतें जारी होने के बाद यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में  पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये लीटर हो गया है. वहीं डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे टूटकर 107.48 रुपये लीटर और डीजल 22 पैसे टूटकर 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है. इसी तरह, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल 22 पैसे सस्‍ता होकर 96.77 रुपये लीटर पहुंच गया है तो डीजल 21 पैसे टूटकर 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices : कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की नई कीमतें

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......