भारतीय मूल के अजय बंगा ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद कार्यभार संभाला टैग:#WorldBank, #AjayBangatakesoverasPresident, #WorldBankGroup, #IndianAmerican, #DavidMalpassअजय बंगावाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा ने विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद कार्यभार संभाल लिया है. इसके साथ ही वह वैश्विक वित्तीय संस्थानों विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं.विश्व बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. विश्व बैंक ने ट्वीट करते हुए बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, हमारे साथ मिलकर विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के तौर पर अजय बंगा का स्वागत करें. हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने तीन मई को 63 वर्षीय अजय बंगा को विश्व बैंक का 14वां अध्यक्ष चुना था. उनका कार्यकाल पांच साल का होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा को नामित किया था.उल्लेखनीय है कि अजय बंगा विश्व बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं. वह डेविड मालपास के स्थान पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला लिया था. अजय बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे. उससे पहले वह वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी रह चुके हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......