Petrol-Diesel Price Today : शुक्रवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने यहां का ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. जिसके बाद डब्ल्‍यूटीआई क्रूड ऑयल  70.14 डॉलर प्रति डॉलर और ब्रेंट क्रूड चढ़कर 74.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. नई कीमतें अपडेट होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता हुआ है अब यहां पेट्रोल 96.64 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. यही नहीं डीजल के दाम में भी 26 पैसे की गिरावट देखी गई और अब यह 89.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे की तेजी के साथ 96.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 23 पैसे के उछाल के साथ 89.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होने के बाद अब 96.47 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. पटना में पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 32 पैसे की गिरावट के साथ 94.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.

शहर और तेल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price Today : शुक्रवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने यहां का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol-Diesel Price Today : शुक्रवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने यहां का ताजा रेट

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......