Bank Holidays JUNE : जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक साथ पड़ सकती है कई छुट्टियां
File Photo


नई दिल्‍ली : जून में बैंकों में होने वाली छुट्टी की लिस्ट आ गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लिस्ट सार्वजनिक कर दी है. ऐसे में आप भी अगर जून में बैंक से संबंधित किसी काम के लिए जा रहे हैं तो छुट्टी के ये लिस्ट जरूर देख लें. आरबीआई की लिस्ट के अनुसार जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

बता दें कि अगले महीने यानी जून में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. इसमें कई छुट्टियां एक साथ भी होने वाली है. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड लिस्ट के अनुसार ये  सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में लागू नहीं होंगी. दरअसल, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

वैसे बैंक से जुड़े ज्यादातर काम आप घर बैठे भी निपटा सकते हैं. लेकिन कुछ कार्यों के लिए बैंक जाना की पड़ता है. जैसे 2000 के नोट आपको बदलना है तो बैंक तो हर हाल में जाना ही पड़ेगा. ऐसे में आप बैंक की छुट्टियां देखकर ही घर से निकलें, जिससे असुविधा से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि जून 2023 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?


इस तारीख में बंद रहेंगे बैंक 
04 जून, 2023 – इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा.
10 जून, 2023 – इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है, इसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी
11 जून, 2023 – इस दिन रविवार को लेकर अवकाश रहेगा.
15 जून, 2023 – इस दिन रज संक्रांति है जिसकी वजह से मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे.
18 जून, 2323 – इस दिन रविवार के लिए अवकाश रहेगा.
20 जून, 2023 – इस दिन रथ यात्रा निकलेगी, इसलिए ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे.
24 जून, 2023 – इस दिन जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
25 जून, 2023 – जून को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
26 जून, 2023 – इस दिन खर्ची पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
28 जून, 2023 – ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
29 जून, 2023 – ईद उल अजहा के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
30 जून, 2023 – रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Bank Holidays JUNE : जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक साथ पड़ सकती है कई छुट्टियां

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Bank Holidays JUNE : जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक साथ पड़ सकती है कई छुट्टियां

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Bank Holidays JUNE : जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक साथ पड़ सकती है कई छुट्टियां

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......