Petrol Diesel Prices  Today : कच्चे तेल के दाम उठा-पटक जारी, स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को कम-ज्यादा बनी रही. पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़ कर 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

इंडियन ऑयल के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 78.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है.वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.12 डॉलर यानी 0.16 फीसदी लुढ़क कर 74.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices  Today : कच्चे तेल के दाम उठा-पटक जारी, स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices  Today : कच्चे तेल के दाम उठा-पटक जारी, स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......