Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है. इसके बाद के कई अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, कच्चे तेल के भाव क्लियर होने के बाद ही भारतीय तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी करते हैं. फिलहाल पिछले एक साल से राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ईंधनों में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

बता दें कि आज नई कीमतें अपडेट होने के साथ ही गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 31 पैसे सस्ता होने के बाद 96.69 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 28 पैसे गिरकर 89.86 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होने के बाद 96.23 रुपये लीटर पहुंच गया. वहीं डीजल 33 पैसे गिरकर 89.75 रुपये लीटर हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल आज 26 पैसे सस्ता होकर और 96.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा डीजल भी 25 पैसे सस्ता होकर 89.56 रुपये लीटर हो गया है.


कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.58 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......