इस बड़ी कंपनी ने खाने वाले तेल के दाम ₹20 प्रति लीटर तक घटाए दाम, नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागूटैग:#Businessnews, #मदरडेयरी, #धाराब्रांड, #EdibleoilbecamecheaperbyRs20perliter, #MotherDairy, #DharaBrandFile Photoनई दिल्ली : महंगाई से आम आदमी को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है. राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में दूध कंपनी मदर डेयरी ने ‘धारा’ ब्रांड के तहत बिकने वाले अपने खाद्य तेलों के के दाम में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर तक घटा दिए है. तेल में घटाए गए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. बता दें कि वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच तेल कंपनी ने यह कदम उठाया है. धारा तेल की नई कीमतें अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है. खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) को खाना पकाने के काम आने वाले तेल के दाम घटाने का निर्देश दिया था.सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल के भाव में कटौतीमदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘धारा खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई हैं. यह कटौती विभिन्न किस्मों मसलन सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल में की गई है.’ये होगी नई कीमतेंमूल्य कटौती के बाद धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर) की कीमत 150 रुपये रह गया है. धारा रिफाइंड राइस ब्रान का दाम 170 रुपये लीटर और धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल का दाम 160 रुपये प्रति लीटर रह गया है. इसी तरह धारा मूंगफली तेल का दाम240 रुपये प्रति लीटर किया गया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......