ईडी ने बायजू के सीईओ रवींद्रन के तीन ठिकानों पर की छापेमारी 
CEO RaveendranByju


नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बेंगलुरु में ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म BYJU'S के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) BYJU'S रविंद्रन के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने ये छापेमारी BYJU'S रविंद्रन और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर की है।
   

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म BYJU'S के सीईओ रवीन्द्रन BYJU'S और उनकी कंपनी के बेंगलुरु में तीन परिसरों पर तलाशी ली गई है। ईडी के मुताबिक रवींद्रन BYJU'S के कार्यालय और आवास की तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) फेमा के प्रावधानों के तहत की गई है। ईडी ने बताया कि फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन BYJU'S के कुल 3 परिसरों-दो कारोबारी और एक रिहायशी परिसर पर छापे मारे गए। ईडी के मुताबिक ये कार्रवाई कुछ लोगों से मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर की गई है।

जांच एजेंसी के मुताबिक रवींद्रन BYJU'S को कई समन भेजे गए, लेकिन वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने तलाशी के दौरान पाया गया कि रवींद्रन BYJU'S की कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ को वर्ष 2011 से 2023 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत करीब 28 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी ने इस अवधि के दौरान एफडीआई के नाम पर विभिन्न विदेशी प्राधिकारों को लगभग 9,754 करोड़ रुपये भेजे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

ईडी ने बायजू के सीईओ रवींद्रन के तीन ठिकानों पर की छापेमारी 

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

ईडी ने बायजू के सीईओ रवींद्रन के तीन ठिकानों पर की छापेमारी 

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

ईडी ने बायजू के सीईओ रवींद्रन के तीन ठिकानों पर की छापेमारी 

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......