एयर इंडिया एक हजार से ज्यादा पायलटों की करेगा भर्ती, प्रशिक्षु पायलटों को भी मौका, विज्ञापन जारी
एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया


नई दिल्ली : टाटा समूह की अगुवाई वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया जल्द ही एक हजार से ज्यादा पायलटों की नियुक्ति करने जा रहा है. अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एयर इंडिया वरिष्ठ पायलटों के अलावा कई प्रशिक्षु पायलट की भी नियुक्ति करने की तैयारी में है.

बता दें कि एयर इंडिया की ओर से गुरुवार को एक विज्ञापन जारी किया है, जिसके मुताबिक एयरलाइन कंपनी अब एक हजार से अधिक पायलटों की भर्ती करने जा रही है. कंपनी ने बताया कि एयर इंडिया के बेड़े में 500 से अधिक विमान शामिल हो रहे हैं. एयर इंडिया ने इसी वर्ष बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है. इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. कंपनी के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं. एयर इंडिया एयरलाइन ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नया वेतन ढांचा पेश किया था.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

एयर इंडिया एक हजार से ज्यादा पायलटों की करेगा भर्ती, प्रशिक्षु पायलटों को भी मौका, विज्ञापन जारी

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

एयर इंडिया एक हजार से ज्यादा पायलटों की करेगा भर्ती, प्रशिक्षु पायलटों को भी मौका, विज्ञापन जारी

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......