Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के गिरे दाम, चेक करें अपने शहर की नई कीमतें
File Photo


नई दिल्‍ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के बाद इसका असर भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल पर देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.जिसके बाद यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में तेल के दाम में बदलाव देखा गया है.

मंगलवार को तेल कंपनियों द्वारा नए अपडेट के साथ ही गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता हो गया, जिसके बाद प्रति लीटर पेट्रोल 96.77 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 20 पैसे सस्ता होने के बाद 89.94 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा हुआ और 96.57 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 10 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 21 पैसे महंगा हुआ और 97.10 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 19 पैसे चढ़कर 89.96 रुपये लीटर पहुंच गया है.

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के गिरे दाम, चेक करें अपने शहर की नई कीमतें

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के गिरे दाम, चेक करें अपने शहर की नई कीमतें

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......