Bank Strike : 30 व 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित टैग:#UFBU, #NationwideStrike, #AIBEAsalaryHike, #SBI, #यूएफबीयू, #देशव्यापीहड़ताल, #एआईबीईएवेतनवृद्धि, #एसबीआईबैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित नई दिल्ली : बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में शुक्रवार देर रात हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है।अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यह हड़ताल टाल दिया गया है। यूएफबीयू देश के अधिकांश बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया बैठक में बैंक कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।एआईबीईए के अखिल भारतीय महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैक कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिनों 30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है। वेंकटचलम ने बताया कि मुंबई में हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों- पांच दिवसीय कार्य दिवस, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......
October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......
सोना-चांदी बाजार में हाहाकार: चांदी ₹9,000 से ज्यादा टूटी, सोना भी ₹4,000 गिरा; जानें आज के ताजा रेट्स..बीते सप्ताह से जारी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सोमवार को बड़े क्रैश में बदल गया, जिससे ......