मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने सभी वाहनों की कीमत में किया इजाफा
मारुति सुजुकी इंडिया


नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमआईएस) ने अपने सभी मॉडल के वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने वाहनों की कीमत में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसके विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसतन करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस सांकेतिक आंकड़े की गणना दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर की गई है, जो 16 जनवरी से लागू हो गयी है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार वाहनों के मूल्य में वृद्धि की है। इससे पहले अप्रैल 2022 में वाहनों की कीमत बढ़ाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि एमआईएस अपनी शुरुआती छोटी कार ऑल्टो से लेकर एसयूवी ग्रैंड विटारा तक विस्तृत श्रृंखला के वाहन बेचती है, जिनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक बिज़नेस की खबरें

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने सभी वाहनों की कीमत में किया इजाफा

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने सभी वाहनों की कीमत में किया इजाफा

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......