भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। सीतारमण ने कहा कि भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए, लेकिन दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं।


वित्त मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई को यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना जरूरी है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा न हो।

लोकसभा में सीतारमण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......