एलन मस्क का ऐलान, जल्द मिलेगा ट्विटर का नेतृत्व करने वाला
एलन मस्क


वाशिंगटन : ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है की जल्द ही ट्विटर का नेतृत्व करने वाला मिल जाएगा. दरअसल, ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से अपने बयान व निर्णयों को लेकर एलन मास्क लगातार सुर्खियों में बने हैं. उन्होंने कहा है कि वो ट्विटर पर अब कम समय देंगे. मस्क ने कहा कि इस सप्ताह तक कंपनी के पुनर्गठन के पूरा होने की उम्मीद है.

एलन मस्क का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब उन्होंने हाल ही में पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई कर्मचारियों को ट्विटर से बाहर का रास्ता दिखाया है. मस्क ने कहा कि अधिग्रहण के बाद कंपनी का पुनर्गठन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी के पुनर्गठन के बाद वह ट्विटर पर समय देना कम कर देंगे.

इससे पहले ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन को 29 नवंबर तक पुन: लॉन्च कर दिया जाएगा. एलन मस्क ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस 29 नवंबर को फिर से शुरू की जाएगी.

एक दिन पहले ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भारत समेत कई देशों में ट्विटर की धीमी स्पीड को लेकर माफी मांगी थी. अरबपति एलन मस्क ने कहा था कि भारत तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है. उन्होंने कहा कि होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम बात है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

एलन मस्क का ऐलान, जल्द मिलेगा ट्विटर का नेतृत्व करने वाला

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

एलन मस्क का ऐलान, जल्द मिलेगा ट्विटर का नेतृत्व करने वाला

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

एलन मस्क का ऐलान, जल्द मिलेगा ट्विटर का नेतृत्व करने वाला

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......