petrol-diesel price today : कच्चा तेल में उतार चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं टैग:#PetrolDieselPrice, #PetrolDieselPriceToday, #PetrolDieselPriceUpdates, #Petrol, #DieselFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में बीते कुछ दिनों से उतार चढाव जारी है. दरअसल अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ने की आशंका और चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कच्चा तेल 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है, हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल स्थिर रखें हैं. इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा. मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें – नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटरउल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर हुआ है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 1.27 फीसदी यानी 1.20 डॉलर उछलकर 95.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.44 फीसदी यानी 1.27 डॉलर की बढ़त के साथ 89.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......