Petrol-Diesel Price Today : कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रही स्थिर
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है.  क्रूड के उत्पादन में कटौती एवं अमेरिका में बढ़ती महंगाई और चीन में कोरोना प्रतिबंध में ढील की खबर के बीच कच्चा तेल शुरुआती कारोबार में 93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.


शहर और तेल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी, जो 2008 के बाद का उच्चतम स्तर था, लेकिन हाल में इसकी कीमत घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई थी. सरकार ने 22 मई से पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जिससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घटकर 96.72 रुपये पर आ गया. डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका है.

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी यानी 0.43 डॉलर की उछाल के साथ 92.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.44 फीसदी यानी 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 85.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol-Diesel Price Today : कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रही स्थिर

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol-Diesel Price Today : कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रही स्थिर

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol-Diesel Price Today : कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रही स्थिर

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......