कच्चे तेल में नरमी जारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर टैग:#IndianOilCorporation, #IndianOilCorporationPetrol, #IOC, #PetrolDieselPrice, #PetrolpricetodayFile photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 7 महीने के निचले स्तर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी हुई है। ओपेक सदस्य देशों के कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की घोषणा के बावजूद इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 158 दिन से स्थिर है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 91.53 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ऑयल 1.60 फीसदी लुढ़ककर 85.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। दरअसल चीन में कई जगहों पर लॉकडाउन लगने की वजह से कच्चे तेल की मांग प्रभावित हुई है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......