ब्रिटेन को पीछा छोड़ भारत बना दुनिया का पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली : आजादी के अमृतकाल में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक महामारी को मात देकर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। खास बात यह है कि ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है। पिछले 10 वर्षों में 11वें पायदान से यहां तक का सफर भारत ने तय किया है। इस लिहाज से भी यह बेहद शानदार और प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने वाला क्षण है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत साल 2021 के आखिरी तीन महीने में ब्रिटेन से आगे निकला। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में भी भारत की ये बढ़त वित्त वर्ष 2022-23 में भी जारी है। भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही, जबकि इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। इस लिहाज से अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी रह गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया। दरअसल, ब्रिटेन पिछले चार दशकों में सबसे तेज महंगाई और मंदी के बढ़ते रिस्क का सामना कर रहा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान जताया है कि यह स्थिति 2024 तक रहेगी। वहीं, दूसरी ओर भारतीय अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 7 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ने का अनुमान है।

आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में भी मामूली जीडीपी (2.9 लाख करोड़ डॉलर) से भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था, जबकि ब्रिटेन (2.8 लाख करोड़ डॉलर) छठे स्थान पर आ गया था। हालांकि, भारत फिर ब्रिटेन से पिछड़ गया था। दरअसल ब्रिटेन को पीछे छोड़ने की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है। भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक विकास दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

ब्रिटेन को पीछा छोड़ भारत बना दुनिया का पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

ब्रिटेन को पीछा छोड़ भारत बना दुनिया का पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......