Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने आज का ताजा भाव
File Photo


नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. गौरतलब है पेट्रोल के दाम 100 रुपये होने के बाद केंद्र सरकार ने मई महीने में एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ क्रूड ऑयल की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है.

बता दें कि मई महीने में केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद कुछ और राज्यों ने वैट कम किया था. उस समय सरकार के कदम से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये कम हुए थे. जो आम आदमी के लिए बड़ी राहत के बराबर थी.

क्या हैं आज के दाम? 


– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

ऐसे पता लगाएं अपने शहर के रेट
पेट्रोल-डीजल का रोजाना ताजा भाव जानने के लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से रेट चेक करने की फैसिलिटी देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HP PRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने आज का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने आज का ताजा भाव

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने आज का ताजा भाव

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......