महंगाई की एक और पेट्रोल- डीजल के बाद फिर बढ़ेंगे दूध के दाम
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल, दूध कंपनी अमूल एक बार फिर अपने रेट बढ़ाने जा रही है. अमूल कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एनर्जी, रसद और पैकेजिंग लागत बढ़ने की वजह से अमूल दूध की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं.

बता दें कि इससे पहले 1 मार्च 2022 को अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की थी. वहीं, हालांकि अमूल दूध के दाम में कितने रुपये बढ़ाएगा ये अभी तक साफ नहीं  है. दूध की बढ़ती कीमतों पर अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा कि यहां से कीमतें कम नहीं हो सकती हैं बल्कि ऊपर ही जाएंगी.
 
फिर बढ़ेंगी दूध की कीमतें
कंपनी के एमडी ने बताया कि सहकारी संघ ने पिछले दो वर्षों में अमूल मिल्क की कीमतों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसमें पिछले महीने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है. सोढ़ी ने साफ़ कहा कि अभी आने वाले दिनों में दाम और बढ़ेंगे.

किसानों को होगा फायदा
सोढ़ी ने आगे कहा कि उनके उद्योग में मुद्रास्फीति चिंता का कारण नहीं है क्योंकि इससे किसानों को उपज के लिए अधिक कीमतों से लाभ हो रहा है. सोढ़ी ने कहा, 'अमूल और डेयरी क्षेत्र द्वारा की गई बढ़ोतरी दूसरों की तुलना में या इनपुट लागत में वृद्धि की तुलना में बहुत सीमित है. दूसरी तरफ एनर्जी की कीमतें एक तिहाई से अधिक बढ़ गई हैं जो कोल्ड स्टोरेज खर्च को प्रभावित करती हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

महंगाई की एक और पेट्रोल- डीजल के बाद फिर बढ़ेंगे दूध के दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

महंगाई की एक और पेट्रोल- डीजल के बाद फिर बढ़ेंगे दूध के दाम

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

महंगाई की एक और पेट्रोल- डीजल के बाद फिर बढ़ेंगे दूध के दाम

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......